Home उत्तर प्रदेश उमेश पाल हत्याकांड : ईट ऑन के मालिक नफीस के बैंक खाते...

उमेश पाल हत्याकांड : ईट ऑन के मालिक नफीस के बैंक खाते खंगाले, हालिया लेनदेन की छानबीन

0
59

[ad_1]

Prayagraj News : ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस।

Prayagraj News : ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। उसके हालिया लेनदेन की भी छानबीन की जा रही है। उमेश पाल की हत्या से पहले नफीस और करीबियों के खातों से जिनको पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन सबसे पूछताछ की जा रही है। एक और बात पता चली है कि हत्या में प्रयुक्त कार को नफीस ने जिस रुखसार को ट्रांसफर किया था, वह उसकी करीबी रिश्तेदार है। पुलिस रुखसार की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ को मारने वाले शूटरों को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, होटल में मिला ये सामान

उमेश पाल की हत्या में कातिलों ने जिस क्रेटा कार का प्रयोग किया था, वह पुलिस को चकिया में अतीक के घर के पास बरामद हुई थी। कार के चेचिस और इंजन नंबर से पता चला था कि गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद थी। उसने कुछ महीने पहले करेली की रुखसार को गाड़ी बेच दी थी। पता चलते ही पुलिस ने रुखसार की तलाश में दबिश दी लेकिन उसके घर पर ताला लगा था। इसके बाद नफीस को हिरासत में ले लिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here