ऐसी बर्बरता जो रूह कंपा दे: कारोबारी को नहीं लगी गोली, भाजपा नेता ने जिंदा ही काटा था सिर, हुआ खौफनाक खुलासा

0
68

[ad_1]

आगरा के लोहामंडी की तरकारी गली निवासी कारोबारी नवीन वर्मा को गोली नहीं लगी थी। जब उनका गला काटा गया, तब वो जिंदा थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खौफना खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अब कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा, क्योंकि आरोपी भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने अपने बयान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की बात कही थी। अगर, गोली चली तो कहां लगी ? कार से खोखा भी बरामद किया गया था। यह मुआयने के बाद ही पता चलेगा।

व्यापारी नवीन वर्मा की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई थी। आरोपी बेलनगंज स्थित भैरों बाजार निवासी टिंकू भार्गव और अनिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सिकंदरा के गांव अरसेना में गश्त के दौरान पकड़ लिया था। दोनों नवीन के शव को ठिकाने लगाने आए थे। पुलिस को सिर कटी लाश मिली थी। कार के अंदर सिर पॉलीथिन में रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की थी।

सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया था कि नवीन को उन्होंने बिजलीघर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद कार से हाईवे पर आ गए थे। मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से गला काट दिया था। उसके कपड़े भी उतार दिए थे। 

 

पोस्टमार्टम के दौरान नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में गोली नहीं आई। गोली का कोई घाव भी नहीं था। कार में खोखा मिला था, जिससे पता चलता है गोली चली है। मगर, कहां लगी, यह पता किया जाना बाकी है। इसके लिए आरोपी की कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। आशंका है कि नवीन नशे में होने की वजह से विरोध नहीं कर सका। जिस समय नवीन का गला काटा गया, वह जिंदा था।

यह भी पढ़ें -  Agra: मोबाइल हैक किया, न्यूड फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा; बांग्लादेश-पाकिस्तान के नंबर से मांग रहे दो लाख

आरोपी टिंकू भार्गव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नवीन को कार में अपनी बराबर की सीट पर बैठाया था। वह खुद कार चला रहा था। उसका साथी अनिल पीछे की सीट पर बैठा था। उसने गोली चलाई थी। यह देखकर अनिल घबरा गया। टिंकू ने उसे चुप कर दिया। कहा कि अब कुछ नहीं होगा। वह हत्या में उसका साथ दे। कार को नहीं रोका था। इसके बाद एक हाथ से बाल पकड़कर दूसरे से गला काट दिया था। पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार दिए थे। दोनों आरोपियों के कपड़ों पर खून भी लग गया था।

पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर पकड़ा था। कार खड़ी थी। उसमें कटा सिर रखा था, जबकि लाश बाहर पड़ी हुई थी। टिंकू ने बताया था कि कुछ लोग आए थे, नवीन की हत्या करके चले गए। मगर, उसके कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी। मौके से बरामद छुरे को भी सुंघाया। उस समय पुलिस जीप में टिंकू भी बैठा हुआ था। खोजी कुत्ता सूंघता हुआ, टिंकू के पास पहुंच गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here