Home उत्तर प्रदेश जरा सी बात: सब्जी बनाने में हुई देरी, डंडा मारकर पत्नी का...

जरा सी बात: सब्जी बनाने में हुई देरी, डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ा

0
53

[ad_1]

Delay in making vegetable, hit wife's head with a stick

एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जरा-जरा सी बात पर महिलाएं अपने ही घर में हिंसा का शिकार हो रही हैं। अलीगढ़ में गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को महज इसलिए बुरी तरह पीटकर पति ने लहूलुहान कर दिया कि सब्जी बनाने में उससे देर हो गई थी। पीड़िता की ओर से पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।

मामला गांव कुमरौआ का है। यहां की निवासी रेखा देवी पत्नी कालीचरन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम सब्जी बनाने में कुछ देर हो गई थी। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए पति ने पीटना शुरू कर दिया। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां पढ़ें चेक करने का तरीका

लहूलुहान हालत में छोड़कर पति घर से चला गया। इसके बाद सास और पड़ोसियों ने गंगीरी चौराहा स्थित एक डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया। घायल रेखा देवी ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here