Home उत्तर प्रदेश प्रेमिका ने ये क्या किया: बरातघर में चल रहीं थीं बड़ी बहन...

प्रेमिका ने ये क्या किया: बरातघर में चल रहीं थीं बड़ी बहन की शादी की रस्में, तभी पहुंचा छोटी का प्रेमी, फिर…

0
91

[ad_1]

Relatives caught lover who came to meet his girlfriend at wedding ceremony in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज कस्बे के एक बरातघर में शादी समारोह के दौरान प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती की एक बहन का सोमवार को विवाह समारोह कस्बे के एक बरातघर में चल रहा था। वहां युवक भी प्रेमिका से मिलने चला गया। 

यह भी पढ़ें -  Chakbandi Lekhpal Recruitment 2022: क्या आप जानते हैं चकबंदी लेखपाल को मिलता है कितना वेतन

बरातघर के गेट पर प्रेमिका के परिजनों से उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बरात में मारपीट होती देख लोगों ने बीच बचाव कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। 

थाने में प्रेमिका ने प्रेमी पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को युवती ने आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here