Home उत्तर प्रदेश शादी से पहले दो दूल्हों का हुआ ये हाल: पहले ने पट्टी...

शादी से पहले दो दूल्हों का हुआ ये हाल: पहले ने पट्टी बांधकर डाली वरमाला, तो दूसरे ने लंगड़ाते हुए लिए सात फेरे, जानें मामला

0
186

[ad_1]

condition of two grooms before marriage first tied garland and second took seven rounds limping

शादी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई ये दो शादियां चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। वैसे तो दोनों ही बरातों का आपस में कोई लेना देना नहीं था, लेकिन एक हादसे ने दोनों में कनेक्शन जोड़ दिया। हुआ कुछ ये कि वृंदावन रोड पर गांव डांगोली के समीप दो दूल्हों की कारें आपस में टकरा गईं। इसमें नौ लोग घायल हो गए। एक दूल्हा शादी के बाद फेरे की रस्म निभाने जा रहा था, दूसरा शादी करने। घायल दूल्हे को परिजन अस्पताल से ससुराल ले गए। जहां वरमाला और फेरे के बाद वापस लाकर उपचार कराया।

ये हुई घटना 

कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा निवासी आर्यन की बृहस्पतिवार को शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह पत्नी और बहन-बहनोई के साथ कार से फेरे की रस्म के लिए ससुराल खंदौली जा रहा था। कार को सुरीर निवासी फिरोज चला रहा था। गांव डांगोली के समीप पीछे से आ रही कार ने पहले एक टेंपो में उसके बाद आर्यन की कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही कारें कलाबाजी खाते हुए पलट गईं। कार में सुरीर के गांव जरारा निवासी कृष्णा तोमर सवार था। उसकी शुक्रवार को शादी थी, वह परिजन रवि, दोस्त व चालक के साथ शादी करने के लिए ससुराल नरहोली जा रहा था। 

यह भी पढ़ें -  Jayant Panchayat: अग्निपथ के विरोध में जयंत का तंज, कहा- सरकार मजबूर है या किसी के हाथ में चली गई, ये मांग भी रखी

ये भी पढ़ें – ‘आयशा का था क्या कुसूर’: 47 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश, चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

नहीं दी गई तहरीर 

टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया देर रात घायल कृष्णा को परिजन शादी के लिए घायल अवस्था में ही नरहोली ले गए। शादी की औपचारिकता चंद समय में पूरी कर लौट आए। थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here