Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी के बयान पर पलटवार: सांसद बर्क बोले माफिया पनप रहे...

सीएम योगी के बयान पर पलटवार: सांसद बर्क बोले माफिया पनप रहे हैं, कंट्रोल के लिए सरकार बनाए पॉलिसी

0
68

[ad_1]

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने विधानसभा की मर्यादा से अलग बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान से गुरूर दिखाई देता है। आज उनके पास ताकत है तो वह ऐसे बयान दे रहे हैं। 

यह बयान विधानसभा में बोलने के लिए नहीं है। रविवार को संभल सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। जिसमें सांसद ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया। 

कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। इस बयान को सांसद ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। आगे कहा है कि ऐसे बयान पढ़े लिखे लोग नहीं देते हैं। 

यह भी पढ़ें -  UP By Election Result Live: यूपी की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर मतगणना आज 8 बजे से, तैयारी पूरी

कहा कि इस सरकार में माफिया पनप रहे हैं। सरकार को पॉलिसी लानी चाहिए। जिससे माफियाओं पर कंट्रोल हो सके। आगे कहा कि अडानी ने बड़ा घोटाला किया है। एलआईसी का हवाला देते हुए कहा कि 50 दिन में कई हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here