Home उत्तर प्रदेश अजब: सांप को पॉलीथिन में रखकर बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल, कहा- इसने मुझे...

अजब: सांप को पॉलीथिन में रखकर बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल, कहा- इसने मुझे काटा है, डॉक्टर रह गए दंग

0
77

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अजब मामला सामने आया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव पीरिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांप ने काट लिया। इसके बाद बुजुर्ग ने ऐसा काम किया, जिससे लोग हैरान रह गए। उसने सांप को मार डाला। इसके बाद मृत सांप को पॉलीथिन में रखकर गुरुवार को शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त अस्पताल पहुंच गया। बुजुर्ग ने चिकित्सक को पॉलीथिन में रखे मृत सांप को दिखाया और कहा कि इसने उसे काट लिया है। मेरा उपचार करिए। सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी डर गए। जैसे ही इस मामले की जानकारी लोगों की हुई तो सांप देखने के लिए भीड़ जुट गई। काफी देर तक जब बुजुर्ग को उपचार नहीं मिला तो वह हंगामा करने लगा। इसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया।  

नाग तो पीछे ही पड़ गया: एक ही युवक को 8वीं बार डसा, गांव में पहुंचे तमाम तांत्रिक, हैरान करने वाली है कहानी

 

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक गांव पीरिया निवासी उमाशंकर अपने खेत पर गए थे, तभी उनका पैर सांप पर पड़ गया। इससे सांप ने उन्हें काट लिया। बुजुर्ग ने सांप को मौके पर ही मार दिया।

उमाशंकर मरे हुए सांप को लेकर घर पहुंचे। सांप को देखकर उनके परिजन भी डर गए। परिजन को जब यह पता चला कि सांप ने उमाशंकर को काट लिया है तो वे चिंतित हो गए। 

परिजन उमाशंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। मृत सांप को पॉलीथिन में रखकर लाए। परिजन ने जैसे ही मृत सांप चिकित्सक को दिखाया तो उनके होश उड़ गए। 

सांप को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जुट गई। काफी देर बाद चिकित्सकों ने उमाशंकर को भर्ती कर इलाज शुरू किया। बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here