अब सफाई के साथ होगी नगर पालिका की कमाई

0
21

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। नगर पालिका का अस्थायी डंपिंग ग्राउंड अब कूड़ा निस्तारण के साथ कमाई का जरिया भी बनेगा। पालिका प्रशासन ने चांदमारी में बने डंपिंग ग्राउंड में ट्रामिल मशीन से कूड़े की छंटाई शुरू की है। पॉलिथीन, प्लास्टिक को रिसाइकल करने वाली एजेंसियों और कारखानों को बेचकर पालिका आमदनी बढ़ाएगी।
पालिका पांच करोड़ की लागत से बक्खाखेड़ा में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण करा रही है लेकिन बजट न जारी होने से निर्माण में सुस्ती है। फिलहाल चांदमारी के पास बने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड को साफ करने का काम ट्रामिल मशीन से शुरू कराया गया है। 36 लाख की इस मशीन का रोजाना आठ घंटे संचालन किया जा रहा है।
इससे डंपिंग ग्राउंड में आने वाले ठोस कूड़े का निस्तारण शुरू कराया गया है। मशीन की मदद से कूड़े और पॉलिथीन को अलग किया जाता है। मिट्टी साफ होकर अलग हो जाती है। पॉलिथीन को अलग एकत्र किया जा रहा है।
दुर्गंध से मिला छुटकारा
चांदमारी के पास बने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की बदबू से जेल कालोनी में रहने वालों का बुरा हाल था। इसे लेकर कई बार हंगामा भी हो चुका है। हरदोई-उन्नाव रोड से निकलने वालों को मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता था। अब मशीन से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है तो लोगों को राहत मिलेगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मशीन का प्रयोग कूड़ा निस्तारण में किया जा रहा है। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी पालिका को फायदा होगा। साथ ही डंपिंग ग्राउंड में जो पॉलिथीन फैली रहती थी, उसे रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। इससे पालिका को हर महीने औसतन एक लाख रुपये तक आमदनी होगी। – अभिषेक राय, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन

यह भी पढ़ें -  Unnao News: एआरटीओ कार्यालय के बाहर दो गुटों में विवाद

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here