उद्योगों के लिए सीएनजी के दाम दोगुने

0
22

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीएनजी की कीमतें बढ़ने से सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) ने उद्योगों को दी जाने वाली आपूर्ति के दाम दोगुने कर दिए हैं। अब 56 रुपये की जगह 110 रुपये प्रति किलो की दर से उद्योगों को सीएनजी की आपूर्ति की जाएगी। इससे परेशान उद्यमी लागत बढ़ने और उत्पाद महंगे होने की बात कह रहे हैं। शनिवार को फिलिंग स्टेशनों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
सीयूजीएल ने जिले के तीन फिलिंग स्टेशनों पर आपूर्ति आधी करने के बाद अब उद्यमों के लिए गैस के दाम बढ़ाकर दोगुने कर दिए हैं। जिले के मगरवारा, नेहरूबाग और दही चौकी स्थित पांच फैक्टरियों में सीधे सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। प्रतिदिन औसतन तीस हजार किलो की खपत हो रही है। लेकिन दाम बढ़ने से उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
वहीं फिलिंग स्टेशन आठ मार्च से ही आधी आपूर्ति पर चल रहे हैं। इससे वाहनों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। वाहन चालकों को कई घंटे इंतजार करने के बाद सीएनजी मिल रही है। मालूम हो कि शहर, हाईवे और शुक्लागंज मार्ग पर तीन सीएनजी पंप से प्रतिदिन बीस हजार किलो गैस वाहनों में भरी जाती थी। कंपनी ने सभी स्टेशनों के आधे डिस्पेंसर सील कर दिए हैं।
सीयूजीएल के जनसंपर्क अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने से कंपनी को इस समय 130 रुपये प्रति किलो में गैस खरीदनी पड़ रही है। यही वजह है कि उद्योगों के लिए दाम बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नर्सिंगहोम में भर्ती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here