Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नावः 60 किलो चंदन की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

उन्नावः 60 किलो चंदन की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

0
44

[ad_1]

ख़बर सुनें

सोनिक (उन्नाव)। अवैध तरीके से चंदन की लकड़ी का व्यापार करने वाले कानपुर के घाटमपुर निवासी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 किलो चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, लकड़ी की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। आरोपी लकड़ी खरीद संबंधी कोई कागजात और बिक्री लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
दही थाना पुलिस रविवार रात पुुरवा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुरवा की ओर से दो युवक अलग-अलग बाइकों से आते दिखे। पुलिस देख उन्होंने भागने का प्रयास किया तो सिपाहियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अपने नाम वीरेंद्र सिंह निवासी मोतीपुर टाडा थाना, घाटमपुर और दूसरे ने छोटेलाल निवासी प्रतापपुरा मजरा पतारा थाना घाटमपुर जिला कानपुर बताया।
दोनों के पास से अलग-अलग बोरियों में 60 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद हुई। नियमानुसार चंदन की लकड़ी बेचने और खरीदने के लिए लाइसेंस होना अनिवार्य है पर उनके पास नहीं था। पूछने पर बताया कि वह मध्यप्रदेश के रीवा जिले से लकड़ी खरीदकर लाकर अलग-अलग जिलों में 25 हजार रुपये किलो के हिसाब से बेचते थे। दोनों युवक लकड़ी बेचने के लिए कन्नौज जा रहे थे। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने से आठ माह की बच्चे की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here