Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव: अनुपस्थित मिले सहायक श्रमायुक्त, रोका गया वेतन

उन्नाव: अनुपस्थित मिले सहायक श्रमायुक्त, रोका गया वेतन

0
27

[ad_1]

उन्नाव। सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा, श्रम इंस्पेक्टर व तीन संविदाकर्मी भी कार्यालय से गायब मिले। जिस पर सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

गुरुवार सुबह 10.30 बजे सीडीओ ऋषिराज अचानक दरोगाबाग स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में न तो सहायक श्रमायुक्त ही मिले और ना ही उनका कोई सहयोगी स्टाफ। यह देख सीडीओ नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत उपस्थिति रजिस्टर तलब किया और सभी अधिकारियों व तीन संविदा कर्मियों के नाम के आगे अनुपस्थित लिख दिया। सीडीओ ने बताया कि सहायक श्रमायुक्त भी अनुपस्थित मिले थे। इस कारण उनका वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा श्रम इंस्पेक्टर व तीन संविदाकर्मियों का भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  खोदाई से टूटी पाइप लाइन, दो मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here