Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव : डिवाइडर से टकराया तारकोल भरा टैंकर, चालक घायल

उन्नाव : डिवाइडर से टकराया तारकोल भरा टैंकर, चालक घायल

0
39

[ad_1]

ख़बर सुनें

गंजमुरादाबाद। चालक को झपकी आने पर तारकोल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर स्टार्ट न होने से उसे हटाने में दो घंटे लग गए। इससे लखनऊ लेन का यातायात प्रभावित रहा।
हाथरस के थाना शादाबाद के गांव नगला मानसहाय निवासी नितेंद्र कुमार (35) टैंकर में तारकोल भरकर बुधवार शाम मथुरा से बस्ती जाने के लिए निकला था। गुरुवार सुबह पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सिरधरपुर गांव के पास पहुंचा था तभी चालक नितेंद्र को झपकी आ गई। इससे टैंकर अनियंत्रित डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक घायल हो गया। यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने चालक का उपचार किया। टैंकर के स्टार्ट न होने से रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिर दो क्रेनों की मदद से किसी तरह उसे एक्सप्रेसवे से हटाया गया।
कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई हैं। टैंकर को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सत्कर्मों से ही पूर्ण होते हैं संकल्प

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here