Home उत्तर प्रदेश उन्नाव एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली मौत

एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली मौत

0
38

[ad_1]

ख़बर सुनें

हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती को घायल करने के बाद अपनी कनपटी में तमंचे से गोली मार ली। कानपुर हैलट ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
शंकरपुर निवासी शिवेंद्र (26) एक युवती से प्यार करता था। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह युवती के घर पहुंचा। वह घर पर अकेली थी। शिवेंद्र ने युवती से साथ चलने का दबाव बनाया। विरोध पर उसके सिर पर तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर दिया और भाग गया। घायल युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
उसका पिता युवक के घर पहुंचा और थाने में तहरीर देकर जेल भिजवाने की धमकी दी। युवक के पिता व अन्य परिजनों ने उसे डांटकर पीट दिया। इस पर शिवेंद्र ने खुद को गोली मार ली। परिजन उसे लहूलुहान हालत में कानपुर हैलट ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। पुलिस को मौके से तमंचा व कारतूस मिला है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दो माह पूर्व भी हुआ था विवाद
युवती माता-पिता व भाइयों के साथ चंडीगढ़ में रहती है। उसकी तबीयत खराब होने पर माता-पिता उसे लेकर सोमवार को ही घर आए थे। चर्चा है कि दो माह पहले शिवेंद्र युवती से मिलने चंडीगढ़ गया था। वहां भी विवाद हुआ था और वह गांव लौट आया था।

यह भी पढ़ें -  बीएसए को अनुपस्थित मिले बीईओ और स्टॉफ

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here