[ad_1]
ख़बर सुनें
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर के गांव अवस्थीखेड़ा के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम घायलों को सीएचसी लाई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पंजाब, मोहाली के प्रेरकपुर जी ब्लॉक निवासी अमनदीप सिंह (37) साथी करन (36) के साथ लखनऊ काम से गए थे। मंगलवार दोपहर दोनों कार से पंजाब लौट रहे थे। कार अमनदीप चला रहे थे।
तभी अवस्थीखेड़ा के पास कार का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया।
इस दौरान आवागमन में अन्य वाहन सवारों को दिक्कतें आईं। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में दो घायल हुए हैं। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

[ad_2]
Source link