करहल: भाजपा की जीत के बाद युवक ने जलाए शैक्षिक प्रमाणपत्र, बोला- अब नहीं है नौकरी की उम्मीद

0
26

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:33 AM IST

सार

करहल निवासी युवक शीलरतन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद शनिवार को जला दिया। उसका कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद खत्म हो गई है। 

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मैनपुरी के करहल में एक युवक ने अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को जला दिया। युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में रोजगार की उम्मीद नहीं है, इसलिए उसने अपने प्रमाणपत्र जला दिए हैं।
 
करहल निवासी शीलरतन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद शनिवार को जला दिया। शीलरतन वीडियो में कह रहा है कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

‘नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है’

शीलरतन का कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है। वीडियो में शीलरतन कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में पहले भी नौकरी नहीं निकली थीं। अब भी नहीं निकलेगी। तब तक वो उम्र का मानक पूरा कर जाएगा। इसलिए उसने अपने अंकपत्र जला दिए हैं।

करहल ब्लॉक के सामने है दुकान

शीलरतन करहल कस्बे में ब्लॉक के सामने कंप्यूटर सेंटर की दुकान है। स्टेशन स्टेशनरी के साथ ही वह यहां जॉबवर्क का काम करता है। साथ ही कंप्यूटर से जुड़े काम करता है।

प्रदेश में भाजपा को मिला है प्रचंड बहुमत

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने 12 और निषाद पार्टी ने छह सीटों पर कब्जा किया है। वहीं सपा गठबंधन के खाते में 125 सीटें आईं हैं। इनमें आठ सीटों पर रालोद और छह सीटों पर सुभासपा ने जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़ें -  देवरिया: कपरवार उग्रसेन पुल से शख्स ने लगाई छलांग, नदी में लापता, खोज जारी

करहल सीट से जीते हैं अखिलेश यादव  

सपा का गढ़ कह जाने वाले मैनपुरी जिले में सपा के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। इसमें करहल विधानसभा सीट से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव जीते हैं। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था। किशनी सीट से सपा के बृजेश कठेरिया ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी और भोगांव सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मैनपुरी के करहल में एक युवक ने अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को जला दिया। युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में रोजगार की उम्मीद नहीं है, इसलिए उसने अपने प्रमाणपत्र जला दिए हैं।

 

करहल निवासी शीलरतन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद शनिवार को जला दिया। शीलरतन वीडियो में कह रहा है कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

‘नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है’

शीलरतन का कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है। वीडियो में शीलरतन कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में पहले भी नौकरी नहीं निकली थीं। अब भी नहीं निकलेगी। तब तक वो उम्र का मानक पूरा कर जाएगा। इसलिए उसने अपने अंकपत्र जला दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here