Home उत्तर प्रदेश कानपुर अग्निकांड पर पूर्व सांसद का अजीबोगरीब बयान, बोले-पीड़ित पक्ष ने गलत...

कानपुर अग्निकांड पर पूर्व सांसद का अजीबोगरीब बयान, बोले-पीड़ित पक्ष ने गलत काम किया, मुआवजा देना ठीक नहीं

0
137

[ad_1]

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मड़ौली कांड को लेकर अब पूर्व सांसद और मौजूदा राज्यमंत्री के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ उनकी बात का समर्थन भी कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि सबका हिस्सा मारा, गलत काम किए, फिर भी मुआवजा देना ठीक नहीं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -  Road Accident: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, छह की मौत, दो घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मड़ौली कांड पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें पूर्व सांसद पीड़ित पक्ष पर दोष मढ़ रहे हैं। इसमें वह पीड़ित पक्ष को सरकारी जमीन पर कब्जा करने और इसके बाद सरकारी मदद देने की बात को सही नहीं ठहरा रहे। वीडियो में वह कह रहे हैं कि पंचायत की जमीन पर कब्जा किए हो, आप कब्जा नहीं छोड़ रहे हो। सारा गैर कानूनी काम कर रहे हो।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here