[ad_1]
मंगलवार को पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के रहने वाली महिलाएं टेंपो में सवार होकर पटियाली सत्संग में शामिल होने आ रही थीं। पटियाली-कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप टेंपो को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।
कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हादसे में टेंपो में सवार चार महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दो घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक टेंपो चालक युवक है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उखड़े गए। बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही मौके पर क्षेत्रीय लोग पहुंचे तो मंजर देख उनका कलेजा कांप गया। सड़क पर महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। कुछ महिलाएं टेंपो में बुरी तरह फंसी हुई थीं। उन्हें किसी तरह निकाला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले पटियाली सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। एक साथ आठ लाशें देखकर वहां मौजूद लोगों की आखें भी नम हो गईं।
[ad_2]
Source link







