किसान सम्मान: सात गांवों में जांच 40 अपात्र, 71 मृत

0
28

[ad_1]

Samman Nidhi: 40 ineligible in seven villages, 71 found dead

ख़बर सुनें

पुरवा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों का भौतिक सत्यापन करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने गांवों में डेरा जमा लिया है। सात गांवों में जांच के दौरान अब तक 40 अपात्र और 71 मृतक किसानों की जानकारी हुई है।
भूलेमऊ, गदोरवा, बरवट, लंगरपुर, छूलामऊ, चंदसेना, बैजुवामऊ में हुई जांच में लंगरपुर में आठ अपात्र, 14 मृतक, छूलामऊ में पांच अपात्र, 13 मृतक, चंदसेना में दो अपात्र, नौ मृतक मिले हैं। बैजुवामऊ में पांच अपात्र, 10 मृतक, गदोरवा में छह अपात्र, पांच मृतक, बरवट में एक अपात्र, छह मृतक मिले हैं। भूलेमऊ में 13 अपात्र, 14 मृतक मिले हैं । विकास खंड में 102 गांवों में 27,500 किसान पंजीकृत हैं। इनका सत्यापन जून तक चलेगा। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि टीमें गांव-गांव जाकर भौतिक सत्यापन कर रहीं हैं। इसमें अपात्र व पेंशनर भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अमृत योजना-टेस्टिंग में चार किमी में पांच जगह फूटी पाइप लाइन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here