केलवा के पात पे उगेलन सुरुजमल….

0
15

[ad_1]

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में विधि विधान से छठ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

– फोटो : UNNAO

ख़बर सुनें

उन्नाव। छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने पति व पुत्रों की सलामती के लिए दुआ की। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
छठ पूजा को लेकर रविवार शाम महिलाएं लिली पार्क में बनाए गए कृत्रिम तालाब स्थल पर फल, फूल, पुआ, पूड़ी, ठेकुआ, पूजा सामग्री की डलिया, डलवा व सूप लेकर पहुंची। महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई और छठ मैया की आरती उतारी। महिलाओं व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने ढोलक की थाप पर मन्नत की कोसी भरी।
इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर बच्चों व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। यहां जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने भी पूजन किया। इस दौरान मोहल्ला पीतांबर नगर, राजेपुर, मोतीनगर, आवास विकास कालोनी सहित अन्य मोहल्लों की महिलाओं ने भी पूजन किया।
सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने अपने घरों में भी छठ मइया की विधिविधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने घर के आंगन में आटे की चौक डालकर छठ मइया का पाटा रखा। इसके बाद नई साड़ी से मंडप सजाकर उसमें पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप रखा। रात भर छठ के गीत और भजन गाकर छठ मइया का गुणगान किया।
आज उगते सूर्य को देंगी अर्घ्य
व्रत रखने वाली महिलाएं सोमवार भोर पहर डलिया, डलवा, सूप और कोसी लेकर दोबारा घाट किनारे पहुंचेंगी। यहां पर महिलाएं पूजा अर्चना के बाद उगते सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद घर लौटकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। फिर अदरक और गुड़ खाकर व्रत का पारण करेंगी।

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद– फोटो : UNNAO

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में बने कृतिम तालाब में खड़े होकर छठ पूजन और अस्त हो

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में बने कृतिम तालाब में खड़े होकर छठ पूजन और अस्त हो– फोटो : UNNAO

यह भी पढ़ें -  हाईस्कूल व इंटर के 18 हजार छात्रों ने हासिल किए 85 से 92 फीसदी अंक

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here