गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसों में दो की मौत, एक लापता

0
21

[ad_1]

गोरखपुर मूर्ति विसर्जन।

गोरखपुर मूर्ति विसर्जन।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

गोरखपुर जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक नदी में लापता है। हादसे में करंट से एक युवक झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट इलाके के भैरोपुर में प्रतिमा विसर्जन देखने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पोखरे में विसर्जन पर रोक लगा दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, भैरोपुर पोखरे पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे गांव की एक प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था।  इस दौरान वहां भैरोपुर उत्तर टोले का लक्की (20) पुत्र राजू पासवान पहुंच गया। वह पोखरे में नहाने चला गया और गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। किसी तरह उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

चिल्लूपार प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के खुटभार निवासी कृष्ण मुरारी प्रजापति का छोटा पुत्र ऋषि कुमार प्रजापति (26) गांव में बैठाई गई दुर्गा प्रतिमा को साथियों संग गांव के कालीचौरा राप्ती नदी के घाट पर विसर्जित करने गया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत

नाव पर रखी प्रतिमा विसर्जन के पहले नाव से चार पांच युवक नदी में कूद पड़े। साथ में ऋषि भी कपड़ा पहने कूद गया। अन्य साथी तो तैरकर निकल गए लेकिन ऋषि डूब गया। लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला।

गीडा व पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के सियर निवासी विकास (19) पुत्र मुन्ना भारती की करंट से मौत हो गई। वह प्रतिमा लेकर जा रही ट्रॉली पर सवार था और लोहे का छड़ तार के संपर्क में आने की वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि, उसका साथी मोनू झुलस गया।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : पंछी पेठा के नाम का इस्तेमाल करने वाले को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

दो लोग नदी में डूबे, तलाश जारी
सिकरीगंज इलाके में प्रतिमा विसर्जन करने गए दो लोग कुआनो नदी में डूब गए। दोनों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के पतिसा निवासी शिवम (18) पुत्र शेषनाथ बगल के गांव घिसरावन से प्रतिमा के साथ कटघरा घाट पर गए थे। वहीं बांसगांव के बरपरवां निवासी आकाश (16) पुत्र रामनाथ भी गए थे। दोनों कुवानो में डूब गए। दोनों की तलाश जारी है।

विस्तार

गोरखपुर जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक नदी में लापता है। हादसे में करंट से एक युवक झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट इलाके के भैरोपुर में प्रतिमा विसर्जन देखने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पोखरे में विसर्जन पर रोक लगा दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, भैरोपुर पोखरे पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे गांव की एक प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था।  इस दौरान वहां भैरोपुर उत्तर टोले का लक्की (20) पुत्र राजू पासवान पहुंच गया। वह पोखरे में नहाने चला गया और गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। किसी तरह उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

चिल्लूपार प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के खुटभार निवासी कृष्ण मुरारी प्रजापति का छोटा पुत्र ऋषि कुमार प्रजापति (26) गांव में बैठाई गई दुर्गा प्रतिमा को साथियों संग गांव के कालीचौरा राप्ती नदी के घाट पर विसर्जित करने गया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here