[ad_1]
ख़बर सुनें
पाटन। बिहार कस्बे में किशोरी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
बिहार कस्बा निवासी सुरेश कुमार की बेटी कोमल (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। बुधवार रात उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मां अनारकली बेटी के कमरे में पहुंची और शव देख बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका कोमल पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना की वजह क्या रही इसकी पड़ताल की जा रही है।
उधर, मृतका के पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी लेकिन, मां ने बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मृतका के कमरे में परिजनों को कुछ पत्र मिले हैं। चर्चा है कि पड़ोस के ही किसी युवक से उसकी नजदीकी थी। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

[ad_2]
Source link