Home उत्तर प्रदेश उन्नाव चढ़ावे में कम जेवर देख कन्या पक्ष का शादी से इनकार

चढ़ावे में कम जेवर देख कन्या पक्ष का शादी से इनकार

0
57

[ad_1]

ख़बर सुनें

सफीपुर (उन्नाव)। चढ़ावे में कम जेवर देखकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा दोनों पक्षों ने सामान वापस करने पर सहमति जताई। बरात बिना दुल्हन लौट गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव शेरपुर खुर्द निवासी व्यक्ति ने बड़ी बेटी (24) का विवाह लखनऊ के थाना अमौसी निवासी युवक के साथ तय किया था। शुक्रवार शाम बरात गांव पहुंची। जयमाला के बाद दुल्हन के पिता ने चढ़ावे का जेवर कम देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दुल्हन भी अन्य महिलाओं के साथ बाहर निकल आई और शादी करने से इनकार कर दिया।
रिश्तेदारों ने बीचबचाव करा पंचायत कराई लेकिन समझौता न होता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। मामला कोतवाली पहुंच गया। दुल्हन की मां ने बताया कि गोद भराई की रस्म में वर पक्ष ने पुरानी साड़ी दी थी। दूल्हे को मैकेनिक बताया गया था, वह भी झूठ निकला। कन्या के पिता ने बताया कि 18 मई को तिलक में बाइक और ढाई लाख रुपये दिए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस करने की बात कही। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दुल्हन के इनकार करने पर बरात लौट गई है।

यह भी पढ़ें -  Kanpur Weather: कानपुर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी के बाद हुई तेज बारिश

सफीपुर (उन्नाव)। चढ़ावे में कम जेवर देखकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा दोनों पक्षों ने सामान वापस करने पर सहमति जताई। बरात बिना दुल्हन लौट गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव शेरपुर खुर्द निवासी व्यक्ति ने बड़ी बेटी (24) का विवाह लखनऊ के थाना अमौसी निवासी युवक के साथ तय किया था। शुक्रवार शाम बरात गांव पहुंची। जयमाला के बाद दुल्हन के पिता ने चढ़ावे का जेवर कम देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दुल्हन भी अन्य महिलाओं के साथ बाहर निकल आई और शादी करने से इनकार कर दिया।

रिश्तेदारों ने बीचबचाव करा पंचायत कराई लेकिन समझौता न होता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। मामला कोतवाली पहुंच गया। दुल्हन की मां ने बताया कि गोद भराई की रस्म में वर पक्ष ने पुरानी साड़ी दी थी। दूल्हे को मैकेनिक बताया गया था, वह भी झूठ निकला। कन्या के पिता ने बताया कि 18 मई को तिलक में बाइक और ढाई लाख रुपये दिए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस करने की बात कही। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दुल्हन के इनकार करने पर बरात लौट गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here