Home ब्रेकिंग चेन्नई: सेक्स ‘सैलून’ का भंडाफोड़, स्पा, मसाज पार्लर पर और छापे जल्द

चेन्नई: सेक्स ‘सैलून’ का भंडाफोड़, स्पा, मसाज पार्लर पर और छापे जल्द

0
40

[ad_1]

चेन्नई के एक ब्यूटी सैलून से दो महिलाओं को छुड़ाया गया, जहां देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था और इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैलून के मालिक 33 वर्षीय मुनियांडी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था। अन्ना नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक ब्यूटी सैलून के वेश्यावृत्ति में शामिल होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दो महिलाओं ने पुलिस के सामने गवाही दी कि मुनियांडी द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुनियांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस जल्द ही शहर के ब्यूटी पार्लरों और ऐसे अन्य संस्थानों की तलाशी लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई अन्य ब्यूटी पार्लर या स्पा किसी अवैध गतिविधियों में शामिल तो नहीं है।

(उपरोक्त लेख समाचार एजेंसी आईएएनएस से लिया गया है। Zeenews.com ने लेख में कोई संपादकीय परिवर्तन नहीं किया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस लेख की सामग्री के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है)

लाइव टीवी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here