[ad_1]
ख़बर सुनें
उन्नाव। सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता छह करोड़ की चल, अचल संपत्ति के मालिक हैं। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी हुई है। पंकज पर छह आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बीएससी पास पंकज गुप्ता ने पहली बार 2014 लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी।
2017 में चुनाव में जीत करके विधानसभा पहुंचे थे। 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। 2017 में पंकज व पत्नी रश्मि गुप्ता की चल संपत्ति 1.31 करोड़ थी, जबकि 2022 में यह बढ़कर 2.47 करोड़ हो गई है। जबकि अचल संपत्ति 2017 में 3.41 करोड़ थी, अब यह बढ़कर 3.45 करोड़ हो गई है।
पंकज 2017 मॉडल की फार्च्यूनर से चलते हैं। इससे पूर्व लैंड रोवर और डस्टर कार से चलते थे। पत्नी रश्मि गुप्ता बीएमडब्ल्यू एक्स थ्री और टाटा सफारी से चलती हैं। पंकज गुप्ता के पास पांच सौ ग्राम सोना और दो किलो चांदी है।
जबकि पांच साल पहले सोना ढाई सौ ग्राम और चांदी एक किलो थी। पत्नी के पास 900 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी हैं। जबकि 2017 में पत्नी के पास 700 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी थी। वर्तमान में पंकज गुप्ता के पास 3.5 लाख और पत्नी रश्मि के पास 5.65 लाख की नकदी है। पंकज के बैंक खातों में 83926 और रश्मि के विभिन्न बैंक खातों में 32 लाख रुपये जमा हैं।
पंकज गुप्ता पर छह आपराधिक मामले हैं। इनमें 2012 व 2017 में गंगाघाट थाने में आचार संहिता उल्लंघन, 2012 में माखी और 2017 में अलग, अलग मारपीट समेत तीन मुकदमे सदर कोतवाली में दर्ज हुए थे। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
चल, अचल संपत्ति में दो से तीन गुना तक हुई बढ़ोतरी
खुद के पास राइफल, रिवाल्वर और पत्नी के पास पिस्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें खुद और पत्नी के पास 19.41 करोड़ की चल, अचल संपत्ति के मालिक होने की जानकारी दी है।
2017 में बसपा के टिकट पर पुरवा विधानसभा से ताल ठोंकने वाले अनिल सिंह व उनकी पत्नी कल्पना के पास उस समय 2.03 करोड़ की चल संपत्ति थी। अब यह बढ़कर 6.26 करोड़ हो गई है। 2017 में अनिल सिंह की अचल संपत्तियों की बाजारी कीमत 8.33 करोड़ थी। जो 2022 में बढ़कर 13.25 करोड़ रुपये हो गई है।
अनिल सिंह ने अपनी आय का जरिया व्यापार, विधायक वेतन और किराया दर्शाया है। उनके पास पांच सौ ग्राम और पत्नी के पास छह सौ ग्राम सोना है। पत्नी के पास 750 ग्राम चांदी भी है। 2017 में अनिल सिंह की पत्नी के पास महिंद्रा एसयूवी थी। अब फार्च्यूनर कार है। अनिल खुद ऑडी क्यू सेवन, फार्च्यूनर और हांडा सिविक कार रखते हैं। उनके पास एक राइफल और रिवाल्वर भी है। पत्नी के पास एक पिस्टल है।
दर्ज हैं मामले
पुरवा से भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह इंटर पास हैं। उनके खिलाफ दो आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा 2017 में थाना मौरावां और एक पुरवा कोतवाली में दर्ज हुआ था।

[ad_2]
Source link