जन्मदिन : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ का पैर छूने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने लगाया गले

0
18

[ad_1]

Prayagraj News :  जन्मदिन पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का स्वागत करते सूर्य प्रताप शाही।

Prayagraj News : जन्मदिन पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का स्वागत करते सूर्य प्रताप शाही।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का 89वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने पूर्व राज्यपाल के पैर छूने के बाद उन्हें गले भी लगाया। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से हुए आयोजन में सूर्य प्रताप शाही ने केशरी नाथ के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। कहा कि उनकी क्षमता, दृढ़ता, लोकप्रियता और पार्टी के लिए किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने भी पुराने दिन याद किए। उन्होंने कहा कि  1953 से भारतीय जनसंघ काल से मैंने राजनीति शुरू की, अब वही पार्टी भारतीय जनता पार्टी हो गई है। मुझे अपने नेताओं से जो प्रोत्साहन मिला, वह अद्वितीय रहा है। ईमानदारी से काम जनहित में काम करो, व्यक्तिगत स्वार्थ में काम मत करो। 

कहा कि आज की राजनीति उतनी स्वच्छ नहीं है, जितनी पहले हुआ करती थी। उसका अब विकृत रूप सामने आया है। उसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके पूर्व तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ माल्यार्पण किया। सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, गणेश केसरवानी, अरविंद त्रिपाठी, विजय वैश्य, अमर वैश्य मुन्ना भइया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्र ने एवं स्वागत भाषण पदुम जायसवाल ने दिया। डीएम संजय कुमार खत्री ने भी पूर्व राज्यपाल को बधाई दी

यह भी पढ़ें -  मस्क के ट्वीट पर यूपी पुलिस ने दिया जवाब, पोस्ट हुआ वायरल

सुबह से ही घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता 
पूर्व राज्यपाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर सुबह से ही बधाई देने के लिए लोग पहुंचने लगे। इस दौरान उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता यादव त्रिपाठी की मौजूदगी में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी, व्रतशील शर्मा, विजय मिश्र, अवधेश चंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्र समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

विस्तार

पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का 89वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने पूर्व राज्यपाल के पैर छूने के बाद उन्हें गले भी लगाया। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से हुए आयोजन में सूर्य प्रताप शाही ने केशरी नाथ के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। कहा कि उनकी क्षमता, दृढ़ता, लोकप्रियता और पार्टी के लिए किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने भी पुराने दिन याद किए। उन्होंने कहा कि  1953 से भारतीय जनसंघ काल से मैंने राजनीति शुरू की, अब वही पार्टी भारतीय जनता पार्टी हो गई है। मुझे अपने नेताओं से जो प्रोत्साहन मिला, वह अद्वितीय रहा है। ईमानदारी से काम जनहित में काम करो, व्यक्तिगत स्वार्थ में काम मत करो। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here