जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर दी जान

0
25

[ad_1]

ख़बर सुनें

पाटन। एक साल पहले 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया अधेड़ तीन महीने पहले जमानत पर छूटा था। गुरुवार सुबह उसका शव बिहार-बक्सर मार्ग पर मिला। शव के पास ही एक कीटनाशक की शीशी भी मिली है। ग्रामीणों में आत्मग्लानि या सजा के डर से आत्महत्या करने की चर्चा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित रख गया है।
बिहार थानाक्षेत्र के बिहार-बक्सर मार्ग पर मनिकापुर गांव के पास गोबरहा गांव निवासी कालीराम (58) का शव मिला है। सुबह खेत जा रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कालीराम की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 2021 को गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में 21 फरवरी 2021 को कालीराम को जेल भेजा गया था। वह तीन महीने पहले जनवरी में जमानत पर छूटा था। तब से वह अपने गांव नहीं गया था। गांव से करीब 10 किमी दूर हाता कीरतपुर गांव निवासी विवाहित बेटी के यहां रह रहा था।
ग्रामीणों में चर्चा है कि लोगों के तानों और आत्मग्लानि के चलते उसने आत्महत्या की है। उसे दुष्कर्म के मुकदमे में भी सजा का अंदेशा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। बिहार थाना प्रभारी दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर भी अवैध

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here