जल संकट: नाम के पांच हैंडपंप, पर लोगों के सूख रहे कंठ

0
59

[ad_1]

Five handpumps in the name but people throats drying up

वैष्णो धाम में खराब हैंडपंप
– फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के एटा चुंगी के पास वैष्णो धाम कॉलोनी में पांच हैंडपंप हैं, लेकिन वह खराब हैं। इससे लोगों के कंठ सूख रहे हैं। पहली बार यह इलाका नगर निगम में आया है। हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कोई निराकरण नहीं हो सका। 

इलाके में नगर निगम की पाइप लाइन बिछी नहीं हैं। पांच हैंडपंप हैं, जो खराब हैं। ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। अगर बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो लोगों को इन्हीं हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछेगी, तब घरों में पानी की आपूर्ति हो सकेगी। नगर निगम से मांग करते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, वरना खराब हैंडपंप को सही कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  Lucknow : रिटायर्ड नेवीकर्मी की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव, हिरासत में रिश्तेदार

इलाके में पांच हैंडपंप खराब हैं। इनको दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका। -अरविंद कुमार, वैष्णो धाम कॉलोनी

खराब हैंडपंप अगर दुरुस्त हो जाएं तो समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। पहली बार यह इलाका नगर निगम में आया है। -राकेश गुप्ता, वैष्णो धाम कॉलोनी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here