Home उत्तर प्रदेश उन्नाव झोलाछाप की हत्या में एक गिरफ्तार

झोलाछाप की हत्या में एक गिरफ्तार

0
65

[ad_1]

ख़बर सुनें

हसनगंज। झोलाछाप की हत्या में नामजद चार आरोपियाें में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले हुई बेटे की मौत का मजाक उड़ाने के कारण उसने साथियों के साथ मिलकर झोलाछाप को मारा था।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया निवासी पप्पू (40) शनिवार रात क्लीनिक बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान हमलावर स्ट्रीट लाइट बंद कर छिप गए थे। अंधेरा का फायदा उठाकर पप्पू की गर्दन पर हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रामावती ने गांव के रामपाल, उसके बेटे सुधीर, सुजीत व भाई राजकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले उसके बेटे का शव फंदे से लटका मिला था। झोलाछाप पप्पू अक्सर बेटे की हत्या करने व कुछ न बिगाड़ पाने की बात कहकर हंसी उड़ाता था। जिसकी खुन्नस में उसने पप्पू की हत्या कर दी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मुख्य आरोपी रामकुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  अग्निपथ, प्रदर्शन के चलते दो ट्रेनें निरस्त

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here