Home उत्तर प्रदेश उन्नाव ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
75

[ad_1]

ख़बर सुनें

हसनगंज (उन्नाव)। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर बुधवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा भाई घायल हो गया।
औरास थाना क्षेत्र के मकदूमपुर शाह गांव निवासी सर्वेश (24) लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका छोटा भाई विमल (22)भी लखनऊ में ही एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों भाई बाइक से लखनऊ जा रहे थे। हसनगंज कोतवाली के फरीदीपुर गांव के पास पहुंचे तभी लखनऊ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए चला गया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया।
जहां जांच के बाद डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई विमल का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त सर्वेश हेलमेट लगाए था लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी जान चली गई। एसएसआई सुधाकर सिंह ने घायल से नाम-पते की जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। रात करीब दस बजे परिजन अस्पताल पहुंचे। मां रामकली, पत्नी गीता सहित अन्य परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें -  हुसैन की याद में निकले आंसू, गम के साथ दफन हुए ताजिया

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here