[ad_1]
ख़बर सुनें
उन्नाव। दलित युवती का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में जेल में बंद दिवंगत पूर्व राज्यमंत्री के दो बेटों सहित छह पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक प्रधान व महिला के साथ आश्रम का महंत भी शामिल है।
सपा के पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के छोटे बेटे रजोल सिंह ने शहर के एक मोहल्ला की युवती का 8 दिसंबर 2021 को अपहरण कर लिया था। उसे पिता के कब्बाखेड़ा स्थित आश्रम ले जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को आश्रम परिसर में ही गड्ढे में दबा दिया था। 10 फरवरी 2022 को पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस ने रजोल व उसके साथी सूरज सिंह को जेल भेजा था। बाद में मृतका की मां के आरोप के आधार पर रजोल के बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, बरबट प्रधान संजय, दिव्यानंद आश्रम के महंत विनोदानंद मिश्र व कांशीराम कॉलोनी निवासी रिंकी को भी जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

[ad_2]
Source link