[ad_1]

लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश बैंक पंहुचे। हथियारों की नोक पर मैनेजर समेत अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। बैंक में छह लाख रुपये की लूट करके बैंक से भाग निकले।
यह भी पढ़ें - Allahabad High Court : प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त और महानिरीक्षक निबंधक 21 नवंबर को तलब
लूट के बाद में भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिले तथा समीपवर्ती इलाकों में नाकाबंदी करके फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link







