देव दीपावली: तीन घंटे नौका विहार का खर्च 12 हजार, पांच हजार में बुक होने वाली बोट की कीमत 3.60 लाख पहुंची

0
20

[ad_1]

देव दीपावली

देव दीपावली
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

देव दीपावली पर नौका विहार के लिए किस कदर दीवानगी है, इसका अंदाजा नावों की बुकिंग से लगाया जा सकता है। अस्सी के विरेंद्र ने बताया कि सामान्य दिनों में ढाई से तीन घंटे तक के लिए पांच हजार रुपये तक में बुक होने वाली 30 लोगों की क्षमता वाली नाव इस समय प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये के हिसाब से 3.60 लाख रुपये में बुक हो रही है।
मल्लाहों की मानें तो देव दीपावली की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नावों की बुकिंग के लिए पूछताछ भी बढ़ गयी है। हालांकि ज्यादातर नावें पहले से बुक हैं। जो बची हैैं, उनके भाव बहुत ही ज्यादा हैं।  
तैयारियों के बाबत पर्यटन विभाग की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार देव दीपावली अद्भुत होगी। तैयारी अंतिम चरण में है। रोरो बोट पर देव दीपावली के मौके पर आने वाले विशेष अतिथि सवार होंगे। वहीं, इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए दस लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग आने भी लगे हैं। जबकि बहुत से लोग ट्रेन से भी आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे भी तैयारी की है। 

 

सजेगा रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज 
कैंट रेेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि देव दीपावली पर वाराणसी (कैंट), काशी रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज को भी झालरों से सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। वहीं, एक दिन पहले एडीआरएम उत्तर रेलवे वाराणसी लालजी चौधरी ने भी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने देव दीपावली के मद्देनजर स्टेशन पर बिजली, पानी के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त करने को कहा है।  
दो साल बाद साक्षी बनेंगे विदेशी पर्यटक 
देव दीपावली इस बार अलग होगी। पर्यटन विभाग भी इसे यादगार बनाने की तैयारी में हैं। वजह,कोरोना काल के बाद यह पहला मौका होगा जब विदेेशी पर्यटकों को आने की छूट होगी, जो बड़ी संख्या में देव दीपावली के साक्षी बनेंगे। इसके लिए अधिकांश ने होटल तक की बुकिंग करा ली है। 

यह भी पढ़ें -  Firing Case: भाजपा नेता की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, पीएम रिपोर्ट में शरीर में नहीं मिली गोली, लेकिन...

विस्तार

देव दीपावली पर नौका विहार के लिए किस कदर दीवानगी है, इसका अंदाजा नावों की बुकिंग से लगाया जा सकता है। अस्सी के विरेंद्र ने बताया कि सामान्य दिनों में ढाई से तीन घंटे तक के लिए पांच हजार रुपये तक में बुक होने वाली 30 लोगों की क्षमता वाली नाव इस समय प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये के हिसाब से 3.60 लाख रुपये में बुक हो रही है।

मल्लाहों की मानें तो देव दीपावली की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नावों की बुकिंग के लिए पूछताछ भी बढ़ गयी है। हालांकि ज्यादातर नावें पहले से बुक हैं। जो बची हैैं, उनके भाव बहुत ही ज्यादा हैं।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here