पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर खाई में पलटी बेकाबू एंबुलेंस

0
18

[ad_1]

ख़बर सुनें

इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस एक बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक चालक तथा सवार महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक भाग गया।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज करा रहे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर मधुबन अपने घर के लिये देर शाम करीब नौ बजे एंबुलेंस से निकले। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास एंबुलेंस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इंदारा निवासी मनोज कुमार सिंह (50) और उनकी पत्नी कविता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक में टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। एंबुलेंस पलटने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। लेकिन एंबुलेंस में बैठे चार लोग घायल हो गए। उन्हें किसी तरह से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों घायलों को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया। इसके बाद एंबुलेंस की खिड़की का कांच तोड़कर शव निकाला और दूसरे वाहन से उसे भेजा। घटना के संबंध में कोपागंज एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  आगरा मेट्रो: तीन भूमिगत स्टेशन का निर्माण शुरू, यूपीएमआरसी के एमडी बोले- ताजनगरी में तय समय पर शुरू हो जाएगी मेट्रो

इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस एक बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक चालक तथा सवार महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक भाग गया।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज करा रहे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर मधुबन अपने घर के लिये देर शाम करीब नौ बजे एंबुलेंस से निकले। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास एंबुलेंस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इंदारा निवासी मनोज कुमार सिंह (50) और उनकी पत्नी कविता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक में टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। एंबुलेंस पलटने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। लेकिन एंबुलेंस में बैठे चार लोग घायल हो गए। उन्हें किसी तरह से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों घायलों को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया। इसके बाद एंबुलेंस की खिड़की का कांच तोड़कर शव निकाला और दूसरे वाहन से उसे भेजा। घटना के संबंध में कोपागंज एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here