पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: आज शाम देखें सभी एग्जिट पोल, सिर्फ अमर उजाला App और amarujala.com पर

0
28

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:48 AM IST

सार

किन राज्यों में सत्ता बदल सकती है, कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं, ये सब आपको सात मार्च को अमर उजाला App और वेबसाइट पर जानने को मिलेगा।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

सात मार्च को उत्तर प्रदेश में आखिरी दौर का मतदान खत्म होते ही हर किसी की नजरें एग्जिट पोल पर रहेंगी। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने सात मार्च शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। रोक की समय सीमा खत्म होने होते ही आपको अमर उजाला App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक ही जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे, उन सभी को आप उसी वक्त अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। ओपिनियन पोल से लेकर मतदान के बाद एग्जिट पोल तक कितना बदलाव हुआ, किन राज्यों में सत्ता बदल सकती है, कहां मौजूदा सरकार पर लोग दोबारा भरोसा जता सकते हैं, यह सब आपको अमर उजाला App और वेबसाइट पर मिलेगा। 

10 मार्च को आएंगे नतीजे 

उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। वहीं, पंजाब में भी 20 फरवरी को वोट डाले जा चुके हैं। मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान हुआ। जबकि, उत्तर प्रदेश में सात चरण में वोट डाले गए। 10, 14, 20 और 23 फरवरी को पहले चार चरण का मतदान हुआ। 27 फरवरी को पांचवें चरण और तीन मार्च को छठे चरण की वोटिंग हुई। आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को आने हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 

अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here