पारा पहुंचा 40 पर

0
36

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। मार्च अंत में ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दो दिन से लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को पारा 40 डिग्री पहुंच गया। सुबह से लू चलती रही। हालांकि रात में मौसम थोड़ा नरम होने से लोगों को राहत मिली।
सोमवार को अधिकतम पारा 39.2 डिग्री रहा था। मंगलवार को इसमें इजाफा हुआ और मार्च का अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने से बाहर निकले लोग तपिश में परेशान दिखे। लू चलने के कारण जूस और कोल्डड्रिंक की दुकानों पर भीड़ रही। जिला अस्पताल में ठंडे पानी के बूथ ने तीमारदारों को राहत दी।
पश्चिम से चली हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा रहा। आर्र्दता घटकर 15 फीसदी रह गई। हालांकि रात में हवा में ठंडक होने से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। 24 घंटे में इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के उप्र निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि गर्मी अब तेजी से बढ़ेगी। अप्रैल में गर्मी अधिक होगी लेकिन सामान्य से छह डिग्री तापमान अधिक होते ही मौसम में बदलाव की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here