प्रयागराज में शिवपाल का बड़ा बयान: हम आजीवन सपा में रहेंगे, बोले-अखिलेश विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रहे

0
19

[ad_1]

शिवपाल सिंह यादव।

शिवपाल सिंह यादव।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब सपा के समर्थन में माहौल बन रहा है। सपा में बड़ी जिम्मेदारी पर शिवपाल ने कहा कि हमारे लिए पद मायने नहीं रखता। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। मेरे लिए पद कोई बड़ी चीज नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अखिलेश विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि हम आजीवन सपा में रहेंगे। चाहे पद मिले या नहीं मिले। जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे। ऐसा कोई पद नहीं बचा, जिस पर रहा नहीं हूं। मुझे सपा को मजबूत करना है। 

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। 

यह भी पढ़ें -  कालाबाजारी : आगरा से 205 रुपये के कफ सिरप की बांग्लादेश में 1200 रुपये में तस्करी

विस्तार

शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब सपा के समर्थन में माहौल बन रहा है। सपा में बड़ी जिम्मेदारी पर शिवपाल ने कहा कि हमारे लिए पद मायने नहीं रखता। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। मेरे लिए पद कोई बड़ी चीज नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अखिलेश विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि हम आजीवन सपा में रहेंगे। चाहे पद मिले या नहीं मिले। जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे। ऐसा कोई पद नहीं बचा, जिस पर रहा नहीं हूं। मुझे सपा को मजबूत करना है। 

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here