बरात में लेनदेन को लेकर विवाद, चले लाठीडंडे

0
21

[ad_1]

ख़बर सुनें

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलारीगोझा में रविवार रात बरात में लेनदेन को लेकर बराती व जनाती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें चार लोग घायल हो गए।
बिलारीगोझा गांव निवासी दर्शन की बेटी का रविवार रात विवाह था। पावा चौकी अंतर्गत बंदाखेड़ा गांव से बरात आई थी। द्वारचार के बाद लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में छत्ताखेड़ा निवासी राजकुमार (21), पप्पू (20), विधासागर (48) व त्रिलोकनगर निवासी डगरू घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। वहीं मारपीट व फायरिंग होने की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सहित कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने विवाद शांत कर कन्या विदा कराई। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  किसान पंचायत में उठा नहरों में पानी का मुद्दा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here