Home उत्तर प्रदेश बलिया में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या: बाइक से साथियों संग...

बलिया में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या: बाइक से साथियों संग घर लौट रहे थे, रास्ते में हो गया हमला

0
90

[ad_1]

जिला अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस

जिला अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी में गोली लगी थी। ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पूर्व प्रधान को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

 पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  गडवार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) वर्ष अपने गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में थाने पर गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 शांतिभंग में चालान कर दिया था। एक पक्ष की जमानत कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रसड़ा तहसील चले गए।

यह भी पढ़ें -  तमिल संगमम: तमिलनाडु के 38 जिलों के 3000 डेलीगेट्स लेंगे भाग, काशी के विकास मॉडल को देखेंगे दक्षिण भारत के लोग

वहां से एक बाइक पर दो लोगों के साथ घर लौट रहे थे।  सवरा-लोहटा मार्ग पर पुलिया के समीप घात लगाकर खड़े बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश वर्मा को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। कनपटी में गोली लगने से पूर्व प्रधान वहीं पर अचेत हो गए। गोलीबारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here