मंदाकिनी के कलंक, बुलडोजर से साफ: मिन्नतें करते रहे परिजन…नहीं पसीजे अधिकारी, ढाह दिया दुष्कर्मियों का घर

0
21

[ad_1]

चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी में नाव पर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के घरों पर सोमवार को बुलडोजर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन घरों को गिराया गया। करीब दो घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान परिजन अफसरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे।

सतना मध्य प्रदेश की तहसील मझगवां के एसडीएम जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर, सीओ सर्किल आशीष जैन व नगर पंचायत अधिकारी विशाल सिंह सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे तीन बुलडोजर लेकर चित्रकूट मध्य प्रदेश थाना परिसर पहुंचे।

थाने में टीआई हीरालाल मिश्रा के अलावा बरौंधा, धारकुंडी व मझगवां की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। टीम ने क्योटरा स्थित दुष्कर्म के आरोपी संतोष कुशवाहा, मोहित निषाद उर्फ गोलू और विनोद निषाद के घरों में क्रमवार बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।



आरोपियों के परिजन रोते-बिलखते रहे

परिजनों ने विरोध किया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने सभी को घर से बाहर निकाला। जब तक बुलडोजर चला दुष्कर्मियों के परिजन बिलखते रहे। उनके परिवार के बच्चे व महिलाएं हाथ हाथ जोड़कर अधिकारियों की मिन्नतें करते रहे, लेकिन अधिकारी खामोश रहे।


शासन के आदेश पर की गई कार्रवाई

यह भी पढ़ें -  New Year Celebration: गंगा घाट से सारनाथ तक मनेगा नए साल का जश्न, काशी के सभी मंदिरों में हो रही बैरिकेडिंग

मझगवां एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। नगर पंचायत से आरोपियों के घरों का विवरण मंगाया गया था। घर अवैध तरीके से बने होने पर नोटिस दिया गया था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। तीन अन्य आरोपी विनोद निषाद, पंकज जोशी व मनोज यादव यूपी क्षेत्र के रहने वाले हैं।


बुलडोजर नीति बनी खौफ का पर्याय

धर्मनगरी को कलंकित करने वालों पर कानून का दोतरफा चाबुक चला है। पुलिस ने दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर सलाखों में पहुंचा दिया है। अदालत अब उनके गुनाहों की सजा देगी। इधर, गैरकानूनी तरीके से घरों में किए गए निर्माण पर बुलडोजर गरज पड़ा। दुष्कर्मियों के परिवार से छत छिन गई।


अपराधियों पर गरज रहा बुलडोजर

यूपी क्षेत्र में लोढ़वारा के पूर्व प्रधान सपा नेता हरिमोहन यादव की बेनामी संपत्ति पर सीएम योगी का बुलडोजर चल चुका है। निखत-अब्बास के गैर कानूनी जेल मिलन कांड में सहयोगी रहे सपा नेता फराज खान के घर पर बुलडोजर चलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन समय रहते उसके परिजनों ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली। इससे बुलडोजर नहीं चल सका।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here