मजदूर और महिला के शव लटके मिले

0
20

[ad_1]

अचलगंज में भट्टा श्रमिक भोलाराम का शव लटका मिलने पर ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
– फोटो : UNNAO

ख़बर सुनें

अचलगंज/बिछिया। अचलगंज व दही थाना क्षेत्र में भट्ठा मजदूर व महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने संतान न होने से आहत होकर उसके द्वारा जान देने की तहरीर दी है। वहीं मायके पक्ष के लोगाें ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
छतीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार के भाटा पारा तहसील के चिचपोल गांव निवासी भोलाराम (45) अपने साढू गेंदेराम के साथ अकेले रहकर भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। साढू गेंदेराम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसने अपना मोबाइल बेच दिया था। शाम को हड़हा गया था। वहां से रात में भट्ठे पर पहुंचा। गेंदेराम के अनुसार भोला ने उसका फोन लिया और अपनी पत्नी से बात की। कुछ देर बाद वह सो गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।
बस्तीखेड़ा गांव निवासी छेदीलाल की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। पति कमरे में लेटा था। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर छेदीलाल कमरे के अंदर गया। सुनीता का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। छेदीलाल ने पत्नी के मायकेवालों और पुलिस को जानकारी दी। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने संतान न होने पर खुदकुशी की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव : बारिश से सड़कों और घरों में जलभराव

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here