मरे में सिपाही का शव मिलने से सनसनी

0
27

[ad_1]

ख़बर सुनें

मौरावां (उन्नाव)। थाना मौरावां परिसर में सरकारी आवास में सिपाही का शव पड़ा मिला। सीओ पुरवा ने हृदय गति रुकने से मौत का अंदेशा जताया है।
प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव सिसिस्ताबाद के मूल निवासी विनोद कुमार सिंह (56) सिपाही थे। वह तीन साल से मौरावां थाने में गाड़ी चला रहे थे। सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने विनोद को बुलाने के लिए पुलिस कर्मी को भेजा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी विनोद ने कोई उत्तर नहीं दिया। फोन रिसीव नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ पुरवा पंकज सिंह और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा तो विनोद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पत्नी मंजू सिंह व दो बेटे आयुष और रोहित सिंह मौरावां थाने पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने सीओ से जानकारी ली। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हृदय गति रुकने की आशंका है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विधायक ने रुकवाया था तबादला
विधायक ने बताया कि दो दिन पहले सिपाही विनोद का स्थानांतरण असोहा थाने हो गया था। एसपी से कहकर तबादला रुकवाया था। वहीं थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक को सिपाही का तबादला न करने का प्रार्थना पत्र भेजा था।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: सराफा दुकान का शटर काट कर 60 हजार के जेवर चोरी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here