महिला का शव मिला

0
19

[ad_1]

ख़बर सुनें

बछिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीगंज में सोमवार सुबह नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता ने बुलेट के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के बेनीगंज के डीह निवासी मनोज ने बाबाखेड़ा मगरवारा निवासी सुभाष की बेटी सुधा (24) से नौ माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह मनोज शौच के लिए चला गया। लौटकर आया तो दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। देखा तो सुधा का शव फंदे से लटका मिला। पति ने घटना की जानकारी ललऊखेड़ा चौकी पुलिस व मायके पक्ष को दी। मृतका के पिता सुभाष ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से बेटी को दहेज में बुलेट के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
रविवार शाम भी बेटी ने मां शांति को फोन पर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी। सोमवार सुबह पड़ोस में गए कुछ रिश्तेदारों ने बेटी की मौत की सूचना दी। बेनीगंज पहुंचने पर बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही गई। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पिता ने पुलिस को पति मनोज, देवर अनुज, अनूप, ससुर राजेंद्र, सास माधुरी, ननद सारिका, चाची सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि चाची को छोड़कर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को पूर्व में दिया था प्रार्थनापत्र
उन्नाव। कई दफा पुलिस की नरमदिली के घातक परिणाम देखने को मिलते हैं। नव विवाहिता की संदिग्ध की मौत के मामले में भी कुछ ऐसा ही सामने निकल कर आया है। मृतका सुधा ने खुद 10 नवंबर को ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। हालांकि पुलिस ने उस मामले में समझौता करा दिया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उस समय ही सख्ती दिखाई होती शायद सुधा की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें -  गांव में जूनियर विद्यालय न होने से पढ़ाई छोड़ रही बेटियां

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here