Home उत्तर प्रदेश उन्नाव मानदेय के लिए आशाओं का सीएमओ कार्यालय में हंगामा

मानदेय के लिए आशाओं का सीएमओ कार्यालय में हंगामा

0
74

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। चार माह से मानदेय व प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं (महिला स्वास्थ्यकर्मी) ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया। सीएमओ को ज्ञापन देकर मानदेय व बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। सीएमओ ने एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन दिया है।
शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता बुधवार देर शाम सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।
मिथलेश तिवारी, गीता, स्वाती व सुनीता ने बताया कि उन्हें मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। होली से पहले भुगतान मिलने की उम्मीद थी। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चार माह से वह जब भी कार्यालय पहुंचती है, तो उन्हें आश्वासन देकर लौटाया जाता है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने संबंधित पटल देख रहे बाबू से भुगतान में शिथिलता पर जवाब मांगा है। सात दिन में भुगतान के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: खेल मैदान में बने टैंक में गिरी बच्ची, डूबकर मौत

उन्नाव। चार माह से मानदेय व प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं (महिला स्वास्थ्यकर्मी) ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया। सीएमओ को ज्ञापन देकर मानदेय व बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। सीएमओ ने एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन दिया है।

शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता बुधवार देर शाम सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।

मिथलेश तिवारी, गीता, स्वाती व सुनीता ने बताया कि उन्हें मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। होली से पहले भुगतान मिलने की उम्मीद थी। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चार माह से वह जब भी कार्यालय पहुंचती है, तो उन्हें आश्वासन देकर लौटाया जाता है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने संबंधित पटल देख रहे बाबू से भुगतान में शिथिलता पर जवाब मांगा है। सात दिन में भुगतान के निर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here