मायावती को क्या राष्ट्रपति बनाएगी भाजपा ?: अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, बिजली संकट को लेकर भी साधा निशाना

0
36

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:55 PM IST

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसपा का वोट लिया है, अब मायावती को क्या राष्ट्रपति बनाएगी ? 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती को भाजपा क्या राष्ट्रपति बनाएगी ? यह सवाल पूछा है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। करहल से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मैनपुरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि चुनाव में बसपा का वोट तो हासिल कर लिया है अब क्या मायावती को भाजपा राष्ट्रपति बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मैनपुरी और एटा के बीच सपा सरकार में बना बिजली कारखाना सरकार चालू करा दे तो प्रदेश में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि अपनी दुकानों पर बुलडोजर चलाते हैं तो 200 करोड़ मुआवजा उठाते हैं। गरीब पर बुलडोजर चलता है तो उस पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। सरकार लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दे पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग सपा में भरोसा जता रहे हैं। 

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को नौकरी, किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। जो आटा बनाकर महंगा बेचेंगी। सरकार किसानों का गेहूं तक नहीं खरीद पा रही है। उन्होंने कहा कि सपा पर जातिवादी होने का आरेाप लगाने वाली भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री की जाति के लोग प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हुए हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here