युवती का सुराग नहीं, पूर्व राज्यमंत्री के बेटे को जेल

0
24

[ad_1]

आरोपी रजोल सिंह। संवाद
– फोटो : UNNAO

ख़बर सुनें

उन्नाव। अगवा की गई युवती की मां द्वारा लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास करने के दूसरे दिन ही पूर्व राज्यमंत्री के बेटे को जेल भेज दिया गया। अभी तक युवती का पता नहीं चल सका है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कई अन्य जानकारियां हासिल की हैं। पुलिस के अनुसार लापता होने के दिन पूर्व मंत्री के बेटे से युवती की छह बार फोन पर बात हुई थी।
पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपी पूर्व राज्यमंत्री स्व. फतेहबहादुर सिंह के कल्याणी देवी निवासी पुत्र रजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। रजोल सिंह ने युवती से फोन पर बातचीत होने की बात स्वीकार की है। हालांकि अगवा करने से इनकार किया है। युवती के घर से मिले उसके मोबाइल फोन को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया तो कई अहम बातें सामने आईं हैं। रजोल के अलावा युवती की कानुपर में तैनात एक जीआरपी सिपाही समेत तीन अन्य पुलिस कर्मियों से भी बात होती थी। एक पुलिस कर्मी लखनऊ व दूसरा उन्नाव का है। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए सभी पुलिस कर्मियों से भी संपर्क किया है। ठोस सुराग मिलने पर एक पुलिस टीम मेरठ गई है। मोहल्ले के लोगों से पुलिस अलग-अलग बात कर जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। युवती की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: नहर की खांदी कटने की जांच करने पहुंचे सीडीओ

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here