यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद में बेड़ियां पहन मतदान केंद्र पर पहुंचा प्रत्याशी, तस्वीरों में देखिए चुनाव के रंग

0
23

[ad_1]

फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। सुबह ही कई बूथों पर लंबी कतारें लग गई। पिंक बूथों को गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मगर, कई बूथों पर सुबह 6.30 बजे से मतदाता पहुंच गए। पहला वोटर बनने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और महिलाएं भी सुबह-सुबह लोकतंत्र के महापर्व में सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचीं। वहीं फिरोजाबाद शहर के महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी रामदास मानव बेड़ियां पहनकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्हें देखकर मतदाता हैरान रह गए। रामदास मानव श्रमिक नेता हैं। फिरोजाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  New DCGI: बलिया के राजीव रघुवंशी बने देश के नए DCGI, गांव में खुशियों का माहौल, उनके नाम 250 से ज्यादा पेटेंट

शहर की बीटेक छात्रा अंशी गुप्ता ने मतदान करने के लिए जयपुर से फिरोजाबाद आईं। उन्होंने सुबह सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो गईं। 

शहर के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गईं। यहां मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदाताओं ने कहा कि वह शहर के लिए मतदान करने आए हैं। 

जीत की उम्मीद के साथ प्रत्याशी भी सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। फिरोजाबाद से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा ने अपने परिवार के साथ तिलक इंटर कॉलेज में मतदान किया। 

 

जसराना विधानसभा के बूथ संख्या 359 पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम धोखा दे गई। पीठासीन अधिकारी ने खराब ईवीएम की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आनन-फानन में ईवीएम को बदलवाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here