यूपी : पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे की 10.65 करोड़ की जमीन कुर्क, प्रयागराज के मेजा में कार्रवाई

0
20

[ad_1]

पूर्व विधायक विजय मिश्र।

पूर्व विधायक विजय मिश्र।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रयागराज के मेजा तहसील में की है। विजय मिश्र इन मामलों में आगरा जेल में निरुद्ध है।

पूर्व विधायक विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली थी। ये जमीनें उन्होंने गिरोह के सक्रिय सदस्य भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से ली थी।

 

इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये है। इसे कुर्क कर लिया गया। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी विजय मिश्र और उसके कुनबे की करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।  

यह भी पढ़ें -  AAI Agreement with UP Govt: पांच एयरपोर्ट के संचालन-प्रबंधन के लिए एएआई और यूपी सरकार के बीच हुआ करार

विस्तार

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रयागराज के मेजा तहसील में की है। विजय मिश्र इन मामलों में आगरा जेल में निरुद्ध है।

पूर्व विधायक विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली थी। ये जमीनें उन्होंने गिरोह के सक्रिय सदस्य भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से ली थी।


 

इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये है। इसे कुर्क कर लिया गया। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी विजय मिश्र और उसके कुनबे की करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here