राजाभैया का अखिलेश पर निशाना : गलतफहमी दूर कर लें, न सरकार बन रही है न बनने दूंगा

0
72

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:40 AM IST

सार

राजाभैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लड़़ो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। वह कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।

Prayagraj News :  रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया।

Prayagraj News : रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया।
– फोटो : प्रयागराज

ख़बर सुनें

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने शुक्रवार को अपनी सभाओं में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजाभैया ने अखिलेश यादव के उस बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। जिसमें गुरुवार को अखिलेश ने कुंडा में कहा था कि कुंडा में कुंडी लगाओ कि फिर कभी खुलने न पाए। 

 

 

 

राजाभैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लड़़ो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। वह कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।

 

 

 

हम भी चाहते हैं कि अपने क्षेत्र का चुनाव शांति से निपट जाए। अपने क्षेत्र की बदनामी न होने पाए। अधिकारी, प्रेस, मीडिया चाहे जो कहें, लेकिन अपने क्षेत्र में चुनाव में कभी हिंसा नहीं हुई है। कुछ लोग हैं जो क्षेत्र को बदनाम करना चाहते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here