रिश्तों का कत्ल: पत्नी को पीट रहा था सराफ…बट्टा मार बेटी ने ली जान, शव को कार में रख यहां लगाया ठिकाने

0
30

[ad_1]

गाजियाबाद के संजय नगर में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सराफ अमित वर्मा (40) की घर में ही सिर में बट्टा मारकर 16 साल की बेटी ने हत्या कर दी। वह उस समय पत्नी शालू को बुरी तरह से पीट रहे थे। आठ माह से रोज इसी तरह मां को पिटते देख आजिज आई बेटी ने पहले से ही हत्या से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की साजिश रच रखी थी। उसने मां की मदद से शव को कार में रखा और रात के अंधेरे में इसे कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में छोड़ पैदल घर आ गई। कार के नंबर से ही पुलिस शनिवार सुबह मां-बेटी तक पहुंच गई। दोनों से पूछताछ में खुलासा हो गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शालू ने पुलिस को बताया कि पति के सहारनपुर की महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद उनका व्यवहार उनके प्रति बदल गया। वह रोज शराब पीकर आते थे और उन्हें पीटते थे। 

बेटी ने बताया कि उसने पहले ही सिलबट्टा एक तरफ रख दिया था। वह ठान चुकी थी कि पिता ने मां को फिर से पीटा तो वह इस बार उनकी जान ले लेगी। उससे मां को पिटते हुए देखना बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

 

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: ओजोन सिटी स्वामी ने खुद ही जांच कर दस्तावेजों को दिया फर्जी करार, उच्चस्तरीय जांच की मांग

पुलिस ने बताया कि संजय नगर सेक्टर-23 के एम ब्लॉक निवासी अमित की ग्रेटर नोएडा में जूलरी शॅप है। उनकी कार लावारिस हालत में मिली। पिछली सीट पर उनका शव था। 

कार के नंबर से उनका पता मिला। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो मां-बेटी ने घटना से अनजान होने का नाटक किया, लेकिन थोड़ी देर की पूछताछ में ही सच उगल दिया। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार रात

12:30 बजे –  अमित ने पत्नी को पीटना शुरू किया।

01:30 बजे – बेटी ने बट्टा मार अमित की जान ले ली।

02:30 बजे – मां-बेटी शव को पहली मंजिल से नीचे ले आईं।

02:35 बजे – बेटी शव को कार में रखकर चली गई।

02:45 बजे – बेटी ने कार को कमला नेहरू नगर में छोड़ दिया।

03:00 बजे – बेटी कार को छोड़ पैदल घर पहुंच गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here