वकीलों ने जाम लगाया, हड़ताल की धमकी

0
28

[ad_1]

ख़बर सुनें

सफीपुर। फौजदारी मामलों के सम्मन ट्रायल ही सफीपुर मुंसिफ कोर्ट में चलाने की जानकारी हुई तो सफीपुर के वकील आक्रोशित हो गए। तहसील बार एसोसिएशन की अगुवाई में प्रदर्शन दिया। करीब आधे घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाया। आधे मुकदमे कहीं और आधे मुकदमों की दूसरी जगह सुनवाई होने की बात पर हड़ताल का एलान कर दिया।
सफीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकांत कनौजिया की अगुवाई में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद विरोध-प्रदर्शन कर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं से वार्ता कर जाम खुलवाया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में जूनियर डिवीजन सिविल जज भुवन कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम रामसकल मौर्य को ज्ञापन देकर बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि आधे मुकदमों की सुनवाई जिला मुख्यालय में और आधे की सफीपुर में होने से परेशानी होगी। कहा कि जब तक ये निर्णय वापस नहीं लिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान महामंत्री हरिप्रकाश कुशवाहा, अधिवक्ता आफताब हैदर, ज्ञानशंकर शुक्ला, विपिन सिंह, दीपक गौड़, श्रजन गुप्ता, कृष्ण कुमार शुक्ला, बृजकिशोर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, सुषमा सिंह, उमेश कश्यप सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस 10 मिनट फंसी रही। 108 एंबुलेंस घायल मरीज को लेने जा रही थी। एंबुलेंस का सायरन सुन जाम खुलवाने आई पुलिस ने अधिवक्ताओं को हटाकर एंबुलेंस निकलवाई।
उन्नाव। फौजदारी के मुकदमे उन्नाव सीजेएम कोर्ट से सफीपुर मुंसिफ कोर्ट स्थानांतरित करने के विरोध में उन्नाव बार एसोसिएशन की हड़ताल आठवें दिन जिला जज से वार्ता के बाद समाप्त हो गई। उन्होंने फौजदारी के सम्मन ट्रायल ही सफीपुर मुंसिफ कोर्ट में चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बार एसोसिएशन सदन की बैठक में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
सफीपुर कोतवाली से संबंधित फौजदारी के सभी मुकदमे उन्नाव-जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय से सफीपुर मुंसिफ (सिविल जज जूनियर डिवीजन) कोर्ट स्थानांतरित किए जाने से नाराज अधिवक्ता उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन कर रहे थे।
मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिला जज हरवीर सिंह के बुलावे पर उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में शामिल महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्र, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कमलेश सिंह सिसौदिया, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने जिला जज, एडीजे प्रथम एहशानुल्लाह खान, एडीजे द्वितीय आंदन यादव और सीजेएम विराट श्रीवास्तव से वार्ता की। तय हुआ कि अब सफीपुर कोतवाली से संबंधित फौजदारी के सभी वाद सफीपुर मुंसिफ कोर्ट में न जाकर केवल फौजदारी के सम्मन ट्रायल के मामले ही वहां सुने जाएंगे। शेष वारंट ट्रायल के मामले की सुनवाई उन्नाव मुख्यालय स्थित अदालतों में होगी। इस पर वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।

हड़ताल वापस लेने की जानकारी देते उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अन्य पदाधिकारी। संवा

हड़ताल वापस लेने की जानकारी देते उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अन्य पदाधिकारी। संवा– फोटो : UNNAO

यह भी पढ़ें -  दुधमुंही को चारपाई के पावे पर पटककर मार डाला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here